Press "Enter" to skip to content

कृष्णपुरम में चोरों ने चटकाए दो दुकानों ताले / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कृष्णपुरम कॉलोनी झांसी तिराहा निवासी लक्ष्मीकांत नामदेव 43 वर्ष की परचून की दुकान से चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। लक्ष्मीकांत ने बताया कि 2 मार्च को रात 9 बजे रोज की तरह दुकान का ताला लगाकर सोने चले गए। तभी 3 अप्रैल को सुबह 6 बजे सोकर जागा और दुकान पर गया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में नकदी करीवन 20000 रूपए एवं घर के पुराने इस्तमाली पीतल के बर्तन 04 पीतल की तमेढी , 01 गगरा, 04 पीतल के गंगा सागर, 03 परात बडे वाले पीतल , 04 बडे गिलास पीतल, 04 बेला पीतल, 01 भगोना पीतल का उक्त सामान को कोई अज्ञात चोर मेरी दुकान का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

वहीं एक लेडीज श्रृंगार व साड़ी की दुकान जो काफी दिनों से बंद पड़ी थी उसके भी चोरों ने ताले चटका दिएं चोर यहां से 12 साड़ी, 8 स्वेटर, बच्चों के कपड़े कीमत 15 हजार चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी मोहन पुत्र स्व. मागीलाल गुप्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!