Press "Enter" to skip to content

अपराधों का मुख्य कारण है नशा,रोकथाम के लिए हर प्रकार से जागरूकता है जरूरी:  एसपी राजेशसिंह / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में जो अपराध होते है उनमें कही न कही नशा एक मुख्य जड़ पाया जाता है लोग नशे की पूर्ति के लिए हर प्रकार के अपराध को अंजाम देता है

स्.क्क राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि नशा जितना कम होगा उतने ही अपराधी कम होते जायेंगे और प्रशासन के लगातार प्रयास से काफी हद तक हमे सफलता भी प्राप्त हुई है।

जैसे ही नशा खत्म होगा वैसे ही अपराधो पर भी अंकुश लगेगा। नशे पर और शक्थी से रोकथाम के लिए पुलिस अधिक्षक के निर्देशानुसार फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने खिन्नी नाका पर स्तिथ प्रतिज्ञा नशा मुक्ति केंद्र में जाकर संचालक आदित्य अगम तोमर से नशे पर रोकथाम और जागरूकता के लिए सारी जानकारी इकठठा की और नशे पर रोक के लिए अपनी सभी टीम के साथ जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए एवं नशा मुक्ति केंद्र पर उपचार ले रहे सभी नशे से ग्रसित लोगो के साथ बातचीत की ओर नशे से दूर होने के लिए प्रेरित किया! नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे अगम तोमर, निकेतन शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन भी हर तरह से इस जागरूकता में हर संभव प्रयास एवं मदद करेगी इस मौके पर फिजिकल थाना प्रशासन एवं नशा मुक्ति छेत्र में कार्य कर रहे अगम तोमर, मनजीत यादव, निकेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!