Press "Enter" to skip to content

माता के दर्शन करने जा रहे युवक की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बैराज माता मंदिर के पास एक  युवक की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामला रंजिश का बताया जा रहा हैं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुनील उर्फ भूरा पुत्र धनीराम जाटव 22 वर्ष निवासी टपरा मोहल्ला बैराड़ ने बताया कि बीते रोज वह अपनी बाइक से धर्मेंद्र जाटव निवासी भटनावर एवं नीतू जाटव निवासी सकतपुर के साथ बैराज माता तरफ जा रहा था जैसे ही मैं पुलिया के पास पहुंचा तो बाइक बंद पड़ गई। जिस कारण नीचे उतरकर बाइक को देखने लगा। तभी वहां पर काम कर रहे लुक्का व छोटू जाटव आ गए और रंजिश को लेकर गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी जिससे शरीर में अनेक जगह चोटें आई। वहीं मेरे साथ गए साथियों ने बचाया। घटना के बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!