Press "Enter" to skip to content

बीड़ी—बंडल में 1 रूपया पड़ गया कम तो दुकानदार ने पटक—पटक कर पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत फक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की दुकानदार ने मारपीट कर दी।

फरियादी रामनिवास पुत्र रामस्वरूप बाथम 27 वर्ष निवासी फक्कड़ कॉलोनी ने बताया कि बीते रोज वह रात के समय रामकिशन कुशवाह की दुकान पर बीड़ी बंडल लेने पहुंचो। यहां बीड़ी—बंडल ले लिया एक रूपए कम था तो मैंने कहा कि कल दे दूंगा। इसी बात पर रामकिशन कुशवाह गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से इंकार किया तो रामकिशन व जसवत कुशवाह ने लात—घूसों व डंडे से मेरी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!