शिवपुरी। खबर विष्णु मंदिर क्षेत्र से आ रही है। यहां विष्णु मंदिर की टेक पर एक युवक ने अपनी कार को बिना हैंडब्रेक लगाकर खड़ा कर दिया। जिस कारण वह ढलक गई और इसकी चपेट में तोरई रजक निवासी इंदिरा कॉलोनी वार्ड नं. 28 आ गई। घटना में तोरई गंभीर घायल हो गई। परिजनों को जब इस बात की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और आटो कर महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बिना हैंडब्रेक लगाए टेक पर खड़ी कर दी कार, महिला आई चपेट में, हालत गंभीर / Shivpuri News




