ब्रेकिंग : कार में रखा 5 लाख रूपयों से भरा बैग लेकर फरार बदमाश / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के वीर सावरकर पार्क के पास से आ रही हैं। यहां बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर व्यवसायी की कार से 5 लाख रूपयों से भरा बैग उड़ा दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर शुक्ला व राकेश छर्च वाले कार से जा रहे थे तभी वीर सावरकर पार्क के बाद कुछ लोगों ने कार को रोका और कहा कि आयल गिर रहा है। जिस पर कार में सवार दोनों लोग उतरे और बोनट खोलकर देखा इसी दौरान बदमाशों ने कार में रखा 5 लाख रूपयों से भरा बैग निकाला और भाग गए। जब बैग गायब मिला तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।