Press "Enter" to skip to content

मासूम पिल्ले को चढ़ाया गया ब्लड ,पहले बार हुआ सफल डॉग का ब्लड ट्रांसप्लांट / Shivpuri News

पशु रक्षक संघ एवं जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी द्धारा नई पहल की गई

शिवपुरी। आज की बात है एक युवती द्धारा पशु रक्षक संघ पर कॉल आया कि उन्होंने एक छोटे पिल्ले को अपने घर में रखा हुआ है जिसका कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था और उस एक्सीडेंट की वजह से उसका एक पैर काटना पड़ा। ऑपरेशन की वजह से और पारबो होने की वजह से उसके शरीर में खून लगभग ना के बराबर था। जिसके लिए उसको खून चढ़ाने की आवश्यकता थी, मगर शिवपुरी शहर के इतिहास में अभी तक किसी पशु को किसी दूसरे पशु का खून नहीं चढ़ाया गया अतः ब्लड ट्रांसप्लांट थेरेपी नहीं दी गई। मगर पशु रक्षक संघ ने इस कार्य को शहर में पहली बार अंजाम दिया जिसमें जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी एनजीओ की मदद से उस पिल्ले को दूसरे डॉग्स से खून लेकर ब्लड ट्रांसप्लांट किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!