शिवपुरी। जिले के ग्राम दीघौद में नाना के साथ खेत पर गए 11 वर्षीय नाती की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जाता है कि बालक खेलते—खेलते सड़क पर आ गया था और एक तेज रफ्तार वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी हैं
जानकारी के अनुसार फरियादी लितरू पुत्र स्व. हज्जी बघेल 60 वर्ष निवासी ग्राम दीघौद ने बताया कि उसकी जमीन राईजिंग सोल स्कूल के पास फोरलाइन हाइवे किनारे लगी हुई है। मंगलवार को मैं अपने 11 वर्षीय नाती कान्हा पुत्र जगदीश बघेल को खेत पर ले गया। यहां मैं फसल काटने लग गया और नाती अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रहा था। पता नहीं कब वह खेलते—खेलते रोड पर जा पहुंचा यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने नाती कान्हा में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक लुकवासा की तरफ भाग गया। टक्कर में नाती कान्हा के माथे व हाथ—पैर में गंभीर चोट आई जिसे दिखाने के लिए बदरवास अस्पताल आया यहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद बताया कि कान्हा की मृत्यु हो चुकी है।






Be First to Comment