शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेमरी में रंजिश को लेकर एक किसान की गांव के चार लोगों ने मारपीट कर दी। फरियादी रंजित पुत्र नवलसिंह गुर्जर 25 वर्ष ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय वह अपने खेत पर पिसी में पानी दे रहा था तभी वहां पर मजबूतसिंह गुर्जर, जाहरसिंह गुर्जर, गंभीरसिंह गुर्जर व कन्हैया गुर्जर निवासी ग्राम सेमरी आ गए और रंजिश को लेकर गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर लात—घूसों से मारपीट कर दी। मौके पर मेरे परिजन आ गए जिन्होंने बीच—बचाव किया। जाते—जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
खेत में पानी दे रहे किसान की मारपीट, चार पर एफआईआर / Shivpuri News




