मजदूर ने मजदूरी करने से किया इंकार तो मर दी मारपीट, तीन पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत ईदगाह के पास एक फड़ पर काम करने वाले मजदूर की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। फरियादी तौफिक पुत्र हबीव खान 30 वर्ष निवासी तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी गोविंद नगर ने बताया कि वह साकिर खान के फड पर मजदूरी का काम करता है। 1 मार्च को उसके पास काबिल खान, गुड्डू खान, रफीक खान आए और बोला कि हमारे फड़ पर काम करा कर। जिस पर मैंने इंकार कर दिया। इसी बात पर वह गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात—घूसों मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।