शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कमलागंज पुलिस के पास एक युवक की रूपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट कर दी। फरियादी मनोज पुत्र स्व. कृष्ण कुमार चान्ना 52 वर्ष निवासी गांधी कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि बीते रोज सुबह के समय वह कलारबाग नाश्ता करने जा रहा था तभी एबी रोड कमलागंज पुलिया के पास श्रीनिवास धाकड़ मिला जिसके हाथ में डंडा था। उसने मेरा रास्ता रोक लिया और पुराने रूपयों के लेनदेन को लेकर गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उसने डंडे से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रूपयों के लेनदेन पर युवक की मारपीट / Shivpuri News




