माधवचौक चौराहे पर 10 क्विंटल दूध का किया प्रसाद वितरण
शिवपुरी। शिव के शहर शिवपुरी में भगवान भोलेनाथ पार्वती के वैवाहिक दिवस महाशिवरात्रि पर्व को बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया। इसी क्रम में जानकी सेना संगठन (अखिल भारतीय) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव को शहर के ह्रदय स्थल माधव चौक पर भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक कर धूमधाम से मनाया गया और विशाल 10 क्विंटल दूध की ठंडाई प्रसादी का वितरण किया गया। यहीं पर मां जानकी की जय और बम बम भोले के जयकारो से वातावरण गुंजायमान रहा यह क्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर सांयकाल 6 बजे तक चला, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान भोलेनाथ की ठंडाई प्रसादी ग्रहण की इसी दौरान नगर में निकली शिव बारात का संगठन के सदस्यों द्वारा माधव चौक चौराहा पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। संगठन के द्वारा ही द्वितीय प्रसादी वितरण सब्जी पूड़ी खीर पंच मुखी हनुमान मंदिर पर संगठन संरक्षक रघुवीर सिंह रावत द्वारा वितरित कराई गई। आपको बता दें कि जानकी सेना संगठन द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार माधव चौक चौराहे पर महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर रुद्राभिषेक किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने आते हैं और जिसमें दूध और भांग के द्वारा भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है और जिसे आने वाले भक्तगण प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।




