Press "Enter" to skip to content

युवक ने रक्त देकर की महिला की मदद:जरूरतमंद महिला को युवक ने दिया रक्त / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला चिकित्सालय में उपचार को भर्ती हुई महिला उषा सेन को यह पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। जिसकी सूचना महानआर्यमन ब्लड डोनेशन ग्रुप पर जब डाली गई तो ग्रुप के सदस्य शुभम जैन मारोरा ने मंगलवार को पहली बार जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पहुंच कर अपना ए पॉजिटीव ब्लड डोनेट किया।

मरीज उषा सेन को ए पॉजिटीव ब्लड की आवश्यकता थी। पर घर में ब्लड देने वाला कोई नही था। जैसे ही इस बात का पता महानआर्यमन ग्रुप के पदाधिकारियों को लगा तो उन्होंने सदस्य शुभम जैन से संपर्क कर जिला अस्पताल बुलाकर ए पॉजिटव ब्लड डोनेट कराया।पीड़ित महिला उषा सेन को रक्त मिल जाने से उनकी हालत में सुधार है और परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!