शिवपुरी। खबर करेरा क्षेत्र से आ रही है यहां दतिया के एक अगरबत्ती व्यापारी से दिनदहाड़े तीन बाइक सवारों ने ₹25000 की लूट कर ली। वही बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है मामले का पुलिस ने जल्द खुलासा करने की बात कही है।
फरियादी आनंद कुमार गुप्ता पुत्र रामसहाय गुप्ता 41 वर्ष निवासी बुंदेला कॉलोनी दतिया ने बताया कि वह अगरबत्ती का व्यवसाय करता है 1 मार्च को वह दतिया से करेरा दुकानदारों से अगरबत्ती के रुपए लेने आया था उसने दुकानदारों से पैसा लेकर बैग में रख लिए और कंधे पर लटका कर बस से दतिया जाने के लिए सहायता केंद्र की तरफ पैदल आ रहा था व्यापारी ने बताया दोपहर लगभग 3:30 बजे का समय होगा वह प्रशांत बूट हाउस की दुकान के सामने रोड पर पहुंचा तो पीछे से एक काले कलर की पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आएं और मेरा बैग छीन कर भाग गए बैग में करीबन ₹25000 , एक डायरी, अगरबत्ती के सैंपल , आधार कार्ड और बैंक की पासबुक रखी थी अगर तीनों व्यक्ति मेरे सामने आ जाए मैं उन्हें पहचान लूंगा। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों को जल्द पकड़ने की बात कही है।
अगरबत्ती व्यवसायी से दिनदहाड़े बाइक सवारों ने की लूट, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश पुलिस करेगी जल्द खुलासा / Karera News




