शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर इलाके में युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। युवक अपने घर में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। जब मां ने टोका तो उससे रूपए व अपना हिस्सा मांगा और घर में आग लगाकर भाग गया। वहीं बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी घर से मायके चली गई थी जब वह उसे लेने गया तो ससुराल वालों ने गाली—गलौंज की जिसके बाद वह शिवपुरी आया और घर में आग लगा दी।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाली कमला सेन 50 वर्ष ने बताया कि आज दोपहर के समय उसका पुत्र दीपक सेन अपने दोस्त कैलाशी व एक अन्य जिसे वह नहीं जानती घर में बैठकर शराब पी रहे थे। जब दीपक से घर में शराब पीने को मना किया तो वह गुस्से में आ गया और मुझसे 1 लाख 30 हजार रूपए व अपना हिस्सा मांगने लगा। जिस पर मैंने कहा कि रूपए कहां रखे हैं और तू मेरा एकलौता बेटा है इसलिए सबकुछ तेरा ही है। लेकिन दीपक नहीं माना और गुस्से में आकर उसने घर में आग लगा दी और भाग गया। आग घर में पूरी तरह फैल चुकी थी आसपास के लोगों ने जब तक आग बुझाई तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस आगजनी में लगभग 1 लाख से अधिक का नुकसान हो गया। वहीं सारा सामार राख हुआ देखकर कमला सेन का रो—रोकर बुरा हाल था और वह अपने पुत्र व उसके दोस्तों को कोस रही थी।
मामले को लेकर दूसरी कहानी यह सामने आ रही है कि दीपक की पत्नी बीते रोज घर छोड़कर मायके चली गई थी और वहीं रह रही थी। जब दीपक उसे लेने गया तो मायके वालों ने अच्छा बर्ताव नहीं किया और उसे वहां से भगा दिया। जिससे वह गुस्से में था और हो सकता है कि इसी कारण उसने घर में आग लगा दी हो।






Be First to Comment