Press "Enter" to skip to content

बैनर लगा रहे युवक से गाली—गलौंज, बैनर उतारकर लगा दी आग, दी जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ढेंकुआ में सिद्ध बाबा मंदिर पर शुभकामनाओं का बैनर लगा रहे युवक के साथ गांव के ही चार लोगों ने गाली—गलौंज की और बैनर उताकर जला दिए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

फरियादी वीरसिंह पुत्र बादामसिंह आदिवासी 30 वर्ष निवासी ग्राम ढेंकुआ ने बताया कि 28 फरवरी को शाम के समय वह सिद्ध बाबा ढेंकुआ मंदिर पहाड़ी पर  शुभकामनाओं के बैनर लगा रहा था तभी रामकुमार उर्फ हल्के आदिवासी, देवीलाल आदिवासी, शिशुपाल आदिवासी, हरिकिशन आदिवासी सभी निवासी ढेंकुआ के आए और गाली—गलौंज करते हुए कहने लगे कि तू यहां पर बैनर क्यों लगा रहा है तो मैने बोला क्या गलती हो गई और उक्त चारों ने मेरे तीन बैनर निकालकर फाड दिए और उनमें माचिस से आग लगा दी जिससे बैनर जल गएये और मेरा लगभग 3000 रूपए का नुकसान हो गया है। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर बैनर दोबारा लगाए तो जान से खत्म कर देंगे। मामले में पु​लिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!