मंडी में सरसों बेचने आए व्यापारी की मारपीट / Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मंडी में सरसों बेचने आए व्यापारी विष्णु पुत्र सीताराम गुप्ता 30 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला पोहरी की व्यापारी घनश्याम गुप्ता ने मारपीट कर दी। विष्णु ने बताया कि बीते रोज वह अपनी सरसों बेचने के लिए मंडी आया हुआ था तभी वहां घनश्याम गुप्ता मिल गया और बोला कि यहां मंडी में क्यों आते हैं और हमारा माल क्यों खरीदते हो। यह कहकर गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।