बैराड़। मंडी में सरसों बेचने आए किसानों ने व्यापारियों द्वारा डाक बोली न लगाने के विरोध में सोमवार दोपहर मंडी गेट के सामने पोहरी मोहना रोड़ पर छोटे लोडिंग वाहन खड़े कर रास्ता जाम कर दिया। आक्रोशित किसानों का आरोप था कि मंडी सचिव और व्यापारियों द्धारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि मंडी में नियम बना है कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को छोटे लोडिंग वाहन ऑटो टैक्सी आपे और पिकअप में अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों की फसलों पर पहले डाक बोली लगाई जाएगी। लेकिन मंडी सचिव की मनमानी के कारण व्यापारियों द्धारा इस नियम का पालन नहीं किया गया जिसके चलते आक्रोशित किसानों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक जाम लगा रहा।






Be First to Comment