शिवपुरी। नरवर नगर परिषद चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी का नरवर नगर का मुख्य कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ा मलहरा से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रधुम्नसिंह लोधी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्धारा की गई। उनके साथ ही प्रमुख रूप से राज्य मंत्री नरेंद्र बिरथरे, मंत्री रमेश खटीक, कैबिनेट मंत्री जसवंत जाटव, भाजपा के जिला प्रभारी उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक व चुनाव प्रभारी देवेंद्र जैन, उपाध्यक्ष मंजुला जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप महेश्वरी, जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, मंडल अध्यक्ष जशपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल , पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सगीर खान सहित युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवनीत सेन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लोकपाल लोधी, गोपाल पाल सहित नरवर नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष अग्रवाल जिला मंत्री नरवर मंडल प्रभारी भाजपा शिवपुरी ने किया।

नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के मुख्य कार्यालय का हुआ उद्घाटन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment