Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पर पलटा ट्रक,  ट्रेक्टर चालक की हुई दबने से दर्दनाक मौत / Dinara News

शिवपुरी। शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाइवे पर दर्दनाक हादसा घठित हो गया जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक ट्रेक्टर के ऊपर पलट गया जिसमें ट्रेक्टर चालक की दवने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची दिनारा पुलिस ने उपचार के लिए तत्काल झांसी के लिए रेफर कराया है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हारी का रहने वाला राहुल जाटव पुत्र सीताराम जाटव दिनारा से बाजार का काम निपटा कर ग्राम बम्हारी की ओर लौट रहा था तभी अशोका होटल के पास झांसी से शिवपुरी की जा रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक राहुल जाटव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची दिनारा थाना पुलिस ने पलते ट्रक में बैठी आधा दर्जन सबारियों को वाहर निकाला एवं सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से झांसी के लिए रैफर कराया। वहीं दिनारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक ट्रेक्टर चालक राहुल जाटव के शव को पोस्टमार्टम के भेज जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!