हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे के पास खेत में बने कुएं में एक युवक की लाश लटकी मिली लाश मिलने की सूचना क्षेत्र मे आग की तरह फैल गई। मौके से ग्रामीणों ने कुएं में लाश मिलने की सूचना दिनारा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में लटके मिले शव को कुएं से वाहर निकाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
दिनारा थाना प्रभारी सतीश भार्गव ने बताया कि युवक की लाश कुएं में लटकी होने की सूचना मिली थी मौके पर पहुँचकर शव को कुएं से वाहर निकाला गया है युवक की पहचान ग्राम दवरा निवासी छोटू जाटव पुत्र बादाम जाटव के तौर हुई है प्रथम दृष्टया मामला फांसी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। शव के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के आगे की कार्यवाही की जाएगी।






Be First to Comment