Press "Enter" to skip to content

सोनचिरैया अभ्यारण खत्म नहीं किया तो 32 गांव के किसान करेंगे आंदोलन ,कलेक्टर को ज्ञापन देने अड़े रहे घण्टों / Shivpuri News

सोनचिरैया अभ्यारण खत्म करने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

2 घंटे के बाद दिया ज्ञापन

कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़ा संघ

अपर कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता लेने आएं ज्ञापन ,लौटे वापस

कलेक्टर को बाहर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा संघ

सड़क पर बैठकर किसानों ने की नारेबाजी

30 दिनों को प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

शिवपुरी। अगर 30 दिनों के अंदर सोनचिरैया अभ्यारण खत्म नहीं किया तो 32 गांव के रहवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इसका जिम्मेदार राज्य सरकार और भारत सरकार होगी। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा देवी के साथ आए कलेक्‍ट्रेट आए इन 32 गांव के वासियों ने यह बात राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से कही।

ज्ञापन के माध्‍यम से बताया गया कि नरवर तहसील करेरा क्षेत्र के 32 गांव सोनचिरैया अभ्यारण में आते हैं जबकि यहां पर किसी ने भी आज तक सोन चिरैया नहीं देखी है। यहां की जो जमीनें हैं वह वन विभाग की नहीं है यानी किसानों की है लेकिन सोनचिरैया अभ्यारण क्षेत्र घोषित होने की वजह से यहां के 32 गांव के किसान अपनी जमीन का क्रय विक्रय नहीं कर पा रहे हैं और ना ही जमीन पर लोन ले पा रहे हैं जिस वजह से या क्षेत्र काफी पिछड़ गया है 32 गांव के सभी किसान परेशान हैं और यहां बेरोजगारी चरम पर हैं। इसलिए 30 दिन के अंदर अगर इस क्षेत्र को सोनचिरैया अभ्यारण से मुक्त नहीं किया गया तो सभी 32 गांव के किसान आंदोलन करने के लिए विवश होंगे जिसका जिम्मेदार राज्य सरकार एवं भारत सरकार होगी।

अपर कलेक्टर को लौटाया वापस

यहाँ हम आपको बता दें कि संघ का ज्ञापन लेने अपर कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुँचे लेकिन संघ ने ज्ञापन देने से मना कर दिया वहीं अपर कलेक्टर ने उन्हें समझाया लेकिन किसान नहीं मानें और अपनी बात पर अड़े रहे ,कलेक्टर साहब बाहर यहां आएंगे तभी हम ज्ञापन देंगे ,यह बाकया लगभग सभी घंटे चला

30 दिनों का दिया अल्टीमेटम

ज्ञापन देने बालों ने बताया कि अगर इनकी यह मांग पूरी नहीं कि गई तो 30 दिनों बाद आंदोलन होगा और प्रशासन को संघ ने 30 दिनों का अल्टीमेटम भी दे डाला और 32 गांव के लोग इस ज्ञापन में पहुँचें बताया गया हैं कि यह सब लोग सोनचिरैया अभ्यारण में आतें हैं

ज्ञापन देने वालों में राजवीर गुर्जर, गौतम सिंह रावत, श्याम सुंदर गुप्ता, जसपाल सिंह ढिल्लन, टीकाराम, रामेश्वर आदि शामिल थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!