Press "Enter" to skip to content

जेल में बवाल : जेल में बंद कैदियों ने की जेल प्रहरी की मारपीट, कहा भाई व ताउ से कहकर करवा देंगे गोलियों की बौछार / Shivpuri News

शिवपुरी। हमेशा विवादों में रहने वाली शिवपुरी जिले की जेल आज फिर एक बार विवादों के घेरे में आ गई है। बीते रोज जेल में बंद कैदियों ने जेल प्रहरी सूरजसिंह की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

फरियादी सूरजसिंह ने बताया कि वह जेल में प्रहरी के पद पर कार्यरत है। बीते रोज रात के समय में अपनी ड्यूटी कर रहा था अगले दिन यानि कि 27 नवंबर को सुबह के समय बंदी कलऊआ उर्फ राहुल पुत्र बाबूलाल जो कि जेल के अंदर बंदियों से साफ-सफाई का कार्य करवा रहा था तभी हवालाती बंदी प्रदीप पुत्र रामभरत धाकड़ एुव अरूण पुत्र रामभरत धाकड़ दोनों सेक्टर नं0 01 की खिड़की के पास आकर दंडित बंदी कलऊआ उर्फ राहुल पुत्र बाबूलाल से गाली-गलौज करने लगे तब मेरे द्वारा दोनों हवालाती बंदियों को समझाया और कहां कि चलों तुम्हे जेलर साहब के समक्ष पेश करवा देता हूं तभी मेरे द्वारा दोनों हवालाती बंदियों को जेलर साहब के समक्ष पेश किया। जेलर साहब दोनों हवालाती बंदियों को समझा रहे थे तभी हवालाती बंदी प्रदीप पुत्र रामभरत धाकड़ दंड़ित बंदी कलऊआ उर्फ राहुल पुत्र बाबूलाल को मारने दोड़ा तो मेरे द्वारा उसको पकड़ा और अलग किया गया। उसके बावजूद उक्त हवालाती पुनः खड़ा होकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर गांली-गलौज देने लगा और धमकी देने लगा कि आप हमको जानते नहीं हो हम लोग मर्डर करके आये है और अपने भाई निरपत पुत्र रमेश पिताजी रामभरत एंव ताउजी रमेश से बोलकर जेल पर गोलियों की बोछारें करवा देगें एवं दो चार सिपाहीयों में गोली दिलवा देगें हम बहुत शातिर है आप लोग जेल कैम्पस से नहीं निकल पाओंगे, उक्त दोनों हवालाती बंदी प्रदीप पुत्र रामभरत धाकड़ एंव अरूण पुत्र रामभरत धाकड़ द्वारा जेल के अंदर अनुशासनहीनता कर मेरे साथ मारपीट की गई है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!