Press "Enter" to skip to content

अवैध खनन करने गया ट्रैक्टर पलटा, स्टेयरिंग में फंसी चालक की गर्दन / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना अंतर्गत बगेदरी में अवैध खनन करने गए युवक का ट्रैक्टर पलटने से उसकी गर्दन ट्रैक्टर की स्टेयरिंग में फंस गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को बिना कोई सूचना दिए उसकी गर्दन स्टेयरिंग से निकाल ली।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम बगेदरी निवासी संजीव कुशवाह अपने ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर मुरम खोदने के लिए गांव के बाहर स्थित जमीन पर गया था। वह खदान में से मिटृटी भरकर जब ट्रेक्टर-ट्रॉली को खदान में से बाहर निकाल रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया जिससे संजीव कुशवाह की गर्दन स्टेयरिंग में फंस गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही संजीव की गर्दन किसी तरह स्टेयरिंग से बाहर निकाली और ट्रैक्टर को सीधा कर उसे गांव ले गए। संजीव को कोई चोट नहीं आने के कारण उसे अस्पताल भी नहीं ले जाया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!