नरवर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का कारखाना, 7 पेटी नकली शराब बरामद, चुनाव के चलते नरवर में थी खपाने की तैयार / Narwar News

शिवपुरी। नरवर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए 7 पेटी नकली शराब व अवैध शराब के कारखाने पर कार्रवाई की है।

नरवर थाना पुलिस को 26 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बांडदा चौकी अमोलपठा थाना अमोला का एक व्यक्ति नगर पालिका चुनाव नरवर में खपाने के लिए नकली शराब बनाकर बेच रहा है तथा वह और उसका साथी निवासी बांडदाह करीब 7 पेटी नकली देशी शराब लेकर आ रहे हैं। इस पर से शेरगढ़ चौराहे के आसपास पुलिस बल तैनात किया थोड़ी देर बाद एक बाइक पर दो व्यक्ति एक बोरा लेकर आते दिखे जिन्हें रोककर चेक की जाने पर उसमें सात पेटियों में 350 क्वाटर लाल रंग की मसाला शराब मिली जो अवैध रूप से परिवहन किए जाने से धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में जप्त की गई तथा पूछताछ पर उसने बताया कि वह ग्राम  बाडदाह में अपने कुए पर ओपी से यह देसी शराब नकली बना रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने अवैध शराब बनाने का सामान जब्त किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामानंद पचौरी, प्रधान आरक्षक राम कुमार तोमर, नारायण बंजारा, आरक्षक अंकित सेंगर प्रधान, यादव की मुख्य भूमिका रही।