Press "Enter" to skip to content

भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं पूंजी से चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती / Shivpuri News

भाजपा जिला संगठन की बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं सहयोग निधि के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर हुई चर्चा

शिवपुरी। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन के सशक्तीकरण के लिए दिया। उनके जन्मशताब्दी वर्ष में प्रदेश संगठन ने विस्तार और सृदढीकरण के लिए बूथ विस्तारक अभियान चलाया है, अत्यधिक सफल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर 1 से 15 मार्च तक चलने वाला समर्पण निधि का विशेष अभियान भी बूथ विस्तारक योजना की तरह ही सफलता की ऊचाईयां छुएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं पूंजी से चलने वाली पार्टी है। भाजपा सत्ता से नहीं अपने देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के दम पर, जनता के लिए, जनता द्धारा चलाई जाने वाली राष्ट्रवादी पार्टी है। यह बात ग्वालियर संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने भाजपा जिला संगठन की बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं सहयोग निधि के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर हुई चर्चा के दौरान कही।

प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर सभी कार्यकर्ता अपना व्यक्ति लक्ष्य बनाकर कार्य करें तो दिया गया लक्ष्य बहुत ही छोटा लगेगा। कुशाभाउ ठाकरे जी ने अपना पूरा जीवन संगठन के विस्तार के लिए समर्पित कर दिया इसलिए इस बार संग्रह निधि का नाम बदलकर उसे समर्पण निधि कर दिया। शर्मा ने कहा कि जिस तरह बूथ विस्तार योजना में कार्यकर्ता व पदाधिकारी हर बूथ तक पहुंचे और बेहतर कार्य किया। इसी तरह समर्पण निधि के लिए भी हर कार्यकर्ता लक्ष्य बनाकर बूथ स्तर तक पहुंचे तो लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाएंगा। समर्पण निधि का मतलब लोगों से सहयोग लेना ही नहीं बल्कि उससे जुड़ना भी है।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्र से प्रदेश को ऐतिहासिक सफलता मिली है, इसी तरह हमें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्र के बल पर हम सभी 1 से 15 मार्च तक चलने वाला समर्पण निधि विशेष अभियान भी बूथ विस्तारक योजना की तरह सफलता पूर्वक पूरा करेंगे।

जिला महामंत्री व समर्पण निधि जिला प्रभारी प्रमेंन्द्र सोनू बिरथरे ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान का जो शेष बचा कार्य है उनको लेकर समर्पण निधि को व्यापक तौर पर हर बूथ पर कार्यकर्ता समर्पण करे। बिरथरे ने कहा कि संगठन जैसा आदेश करेगा वैसा हम करेंगे।

जिला महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि के लिए जहां भी हमारी आवश्यकता हो किसी कार्यकर्ता के घर आजीवन सहयोग निधि लेने के लिए हमको जाना पड़े तो हम आपके साथ घर जाने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम के दौरान समर्पण निधि के दिए गए लक्ष्य को समय सीमा से पहले पूर्ण करने पर किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरूप्रीतसिंह चीमा व हरिओम रघुवंशी का सम्मान किया गया। आभार महामंत्री पृथ्वीराज जादौन ने व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मंच पर संगठन प्रभारी उमेश शुक्ला, मंत्री नरेंद्र बिरथरे, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव, सुरेश राठखेड़ा राज्यमंत्री, राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, महेंद्र यादव पूर्व विधायक, देवेंद्र जैन पूर्व विधायक, प्रीतम लोधी, वीरेंद्र रघुवंशी विधायक, कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, महामंत्री जगराम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशवसिंह तोमर स‍हित सभी मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी व सदस्‍य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!