Press "Enter" to skip to content

अलमारी उठाकर ले गए चोर, लाखों के माल पर हाथ साफ / Shivpuri News

बैराड़ थाने के मक्लीझरा गांव में चोरों के हौसलें बुलंद देखने को मिले चोर एक किसान के घर का ताला तोड़कर घर से अलमारी को अपने साथ उठा कर आधा किलोमीटर दूर तक ले गए। अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने सहित रुपए को चोरी कर ले गए। दरअसल, बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मक्लीझरा गांव में शुक्रवार रात किसान मिलन धाकड़ के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर कमरे में रखी अलमारी उठा कर अपने साथ ले गए। चोर अलमारी को घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर पंचायत भवन के पास खेत तक उठा कर ले गए। जहां चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। राजकुमारी धाकड़ ने बताया कि चोर अलमारी में एक लाख बीस हजार सहित अलमारी में रखे 10 -11 लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान घर के सदस्य दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। सुबह जब सो कर उठे तब परिजनों को चोरी का पता चला।

वहीं, बैराड़ थाना के पदस्थ एसआई अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जांच की गई मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!