Press "Enter" to skip to content

सचिव विहिन पंचायत में चल रही हैं ऑन लाईन 668 लेवर / Shivpuri News

शिवपुरी जनपद की दर्रोनी पंचायत का प्रभार लेने तैयार नहीं कोई भी सचिव

शिवपुरी। शिवपुरी जनपद पंचायत की एक ग्राम पंचायत ऐसी भी हैं जहां कोई भी शासकीय जिम्मेदार कर्मचारी पदस्थ नहीं हैं परन्तु मनरेगा के तहत कम्प्यूटर में लेवर काम करती नजर आ रही हैं। आखिर यह मामला समझ से परे नजर आता हैं कि वर्तमान में कोई भी पंचायत सचिव ने पदभार नहीं लिया हैं और न ही रोजगार सहायक पदस्थ हैं उसके बाद भी धरातल पर  काम कराने के एवज में कम्प्यूटर में लेवर की फीडिंग आखिर कौन कर रहा हैं?

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दर्रोनी में इन दिनों ऐसा प्रतीत होता हैं कि बगैर धनी धोरी के पंचायत में विकास कार्यो के नाम पर फर्जी तरीके से 668 लोगों की ऑन लाईन लेवर चलाई जा रही हैं। क्योंकि दो पंचायत सचिवों के बीच में झूल रही हैं। दर्रोनी पंचायत पर इन दिनों पंचायत सचिव मनोज गुप्ता तो आचार संहित में राशि निकाले के मामले में निलंबित हो चुके हैं लेकिन उन्हें हाल ही में बहाल भी कर दिया गया हैं लेकिन उनका कहना है कि मैं किसी भी पंचायत का चार्ज नहीं गृहण किया हैं, इसके बाद में आए ग्राम पंचायत गूगरीपुरा के सचिव रामदीन शिवहरे जिनको दर्रोनी पंचायत में पहुंचाया गया लेकिन इन्होंने भी पंचायत का पदभार गृहण नहीं किया। अभी गूगरीपुरा में ही हूं, इससे साफ जाहिर होता हैं कि आखिर कार दर्रोनी पंचायत का इस समय धनीधोरी कौन हैं? इस बगैर धनीधोरी के लगातार शासकीय खजाने लाखों रूपए के विकास कार्य कराकर राशि आहरण किया जा रहा हैं। जब इस संबंध में एपीओ अमित श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा की तो उनका कहना था कि मैं इस मामले की जानकारी लेकर आपको अवगत कराता हूं। आप सीईओ साहब से बात करले ।

 

ऑन लाईन में 668 तो जमीनी हकीक पर 68

ग्राम पंचायत दर्रोनी में इन दिनों 668 लेवर से ऑन लाईन कार्य दर्शाया जा रहा हैं जिसमें दो रपटा माता मंदिर के नाले के पास वहीं एक खेत तालाब हितग्राही शांतनु सुधीर शर्मा का भी निर्माण कराया जा रहा हैं लेकिन ऑन लाईन पोर्टल पर इन दिनों दर्रोनी पंचायत 668 लेवर ऑन लाईन दिखाई जा रही हैं। जब इस लेवर के संबंध में इंजीनियर नीरज खरे से चर्चा की तो उनका कहना था कि यह लेवर गलती से पोर्टल पर दर्ज हो गई हैं, लेकिन स्थानीय व्यक्तियों का कहना है कि मात्र 68 लोगों मजदूरी करना बताया जा रहा हैं। जब यहां के पंचायत सचिवों से बात की तो दोनों में से किसी भी पंचायत सचिव ने पुष्टि नहीं की हम दर्रोनी पंचायत में हैं बगैर धनीधोरी के इस पंचायत संचालन आखिर कर कौन रहा हैं? और इस लेवर की ऑन लाईन डिमांड कौन डाल रहा हैं।

रोजगार सहायक भी नहीं हैं दर्रोनी पंचायत में

दर्रोनी पंचायत में यदि गौर किया जाए तो पूर्व में मस्तराम रावत रोजगार सहायक था जिसका स्थानांतरण वर्तमान में गढ़ीबरौद में हो गया हैं, ऐसी स्थिति में बगैर रोजगार सहायक के यहां पंचायत का कोई भी धनीधोरी नहीं हैं जिसकी जानकारी जिले के एपीओ को भी नहीं हैं या जबकि  यह पंचायत पूर्र्व में कई मामलों में चर्चित रही हैं।

इनका कहना हैं।

आपने मुझे दर्रोनी पंचायत के बारे में अवगत कराया हैं मैं जनपद सीर्ईओ से चर्चा करके, जरूर इस मामले की जानकारी लेकर पता करता हूं की यहां पंचायत सचिव कौन हैं, वहीं लेवर किसके माध्यम से डाली गई हैं।

उमराव मरावी

जिला पंचायत सीईओ

आपके द्वारा जो जानकारी दी जा रही हैं उसके विषय में में तत्काल सीईओ से बात करता हूं यदि ऐसा कहीं किया जा रहा हैं तो जांच कराकर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

अक्षय कुमार सिंह

जिलाधीश शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!