शिवपुरी। खबर एसपी ऑफिस के पास से आ रही है यहां एक प्रेमी जोड़ा अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। अब लड़की वाले परिवार इस पर दबाव बना रहा है जिससे परेशान होकर वह अपने प्रेमी के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और अपने सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती अभी नाबालिक है जिस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाइश देकर नाबालिक को परिवार के साथ जाने को कहा लेकिन वह परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई जिस पर पुलिस ने दोनों के परिवार जनों के शपथ पत्र बनवाए और शपथ पत्र में कोई दबाव न बनाने और युवती की शादी उसके ही प्रेमी से कराने की बात कही तब कहीं जाकर मामला निपटा।
जानकारी के अनुसार लाल माटी क्षेत्र में रहने वाला अमजद सा निवासी 27 नंबर कोठी के पास बीते 3 साल से मावली तहसील जौरा जिला मुरैना में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। इसी बीच अमजद का उसी घर में रहने वाली एक नाबालिक जिसकी उम्र 17 साल 9 माह है से प्रेम प्रसंग हो गया और जहां प्रेम प्रसंग शादी तक जा पहुंचा। दोनों प्रेमी जोड़े शादी करने के लिए घर से भागकर शिवपुरी आ गए यहां पहुंच कर उन्होंने एसपी राजेश सिंह जी से आवेदन के माध्यम से आत्मरक्षा की गुहार लगाई। चूंकि युवती नाबालिग थी जिसके चलते शिवपुरी पुलिस ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी जिस पर परिजन शिवपुरी पहुंचे और उन्होंने अपनी पुत्री को मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह उनके साथ जाने को तैयार नहीं हुई। जैसे तैसे युवती को समझाया तो वह मान गई लेकिन उसने कुछ शर्तें रखी जिसमें उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल बंद नहीं कराएंगे साथी उसके साथ अच्छा बर्ताव करेंगे। इसके साथ ही जिस दिन वह बालिग हो जाएगी तो उसकी शादी उसी के साथ ही कर देंगे। जिस पर युवती व युवक के परिजनों ने सहमति जताई और एक शपथ पत्र के माध्यम से अपनी स्वीकृति दी।






Be First to Comment