ग्वालियर वायपास पर लावारिश पड़ा था वृद्ध, 108 ने पहुंचाया अस्पताल / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के ग्वालियर वायपास पर स्थित मातोश्री होटल के पास गोविंदपुरी कॉलोनी के ग्राउंड में एक अज्ञात 65 वर्षीय वृद्ध पड़ा हुआ था। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने 108 को दी। सूचना पर 108 मौके पर पहुंची और वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वृद्ध कौन है इसका कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।