शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कांकर के पास एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवारों में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन लोग भाई के लड़के के लिए लड़की देखने जा रहे थे। घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार चंद्रभान लोधी निवासी टोडा पिछोर, हरनाम पुत्र नंदराम लोधी निवासी छिरवाहा, नरेश यादव बाइक पर सवार होकर बड़े भाई के लड़के के लिए लड़की देखने जा रहे थे। जैसे ही वह कांकर ग्राम के पास पहुंच तो तेज रफ्तार से आ रहे कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।






Be First to Comment