शिवपुरी। ग्राम की पूर्ण नल जल योजना को ग्राम के स्व सहायता समूह को सौंपे जाने के निर्देश 7 फरवरी को जनपद पंचायत सीईओ गगन वाजपेयी द्वारा पंचायत सचिवों की बैठक में पंचायत समन्वयक अधिकारियों को दिए गए थे। इस निर्देश के तहत प्रारंभिक तौर पर प्रत्येक सीएफटी में दो-दो नल जल योजना स्व सहायता समूह को हस्तांतरित कराते हुए नल जल योजना के अनुबंध की प्रति 3 दिन के अंदर मांगी गई थी लेकिन वह आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई। जनपद पंचायत सीईओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों द्वारा स्व सहायता समूह को हस्तांतरित नल जल योजना की समीक्षा पंचायत समन्वयक अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही है।इस कार्य में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत सीईओ द्वारा दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने का प्रस्ताव बनाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को भेजा है।
इन पंचायत समन्वयक अधिकारियों को जारी हुए नोटिस
जनपद पंचायत सीईओ ने जिन पंचायत समन्वयक अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं उसमें राम नारायण गुप्ता सीएफटी सुरवाया, राजेंद्र तिवारी सीएफटी मुंडेरी, मनोज शर्मा सीएफटी सिरसौद, रामहित जाटव सीएफटी सिंह निवास, मुकेश पाराशर सीएफटी राजश्री, श्याम लाल जाटव सीएफटी इंदरगढ़, पप्पू लाल मीणा सीएफटी सतनवाड़ा है।






Be First to Comment