शिवपुरी। पूर्व मंत्री व पिछोर विधायक के पी सिंह कक्काजू ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने राज्य के शासकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना दोबारा चालू करने की बात कही है।
विधायक कक्काजू द्वारा 23 फरवरी को लिखे गए पत्र में बताया है कि पड़ोसी राज्य राजस्थान की सरकार द्वारा बजट में उक्त प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दोबारा शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा है कि सेवानिवृत्ति के उपरांत शासकीय कर्मचारी अपने वृद्धावस्था में जीवन यापन करने में भारी असुविधा का भाव उत्पन्न हो गया है। अपने भविष्य के प्रति चिंताजनक हैं वह अपने बेहतर भविष्य को लेकर पुरानी पेंशन व्यवस्था में अपने आप को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं इसलिए अपने प्रदेश में भी लाखों सरकारी कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करते आ रहे हैं।
इसलिए राजस्थान सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार में भी 1 जनवरी 2004 के बाद से जितने भी कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है उन सभी को पुरानी पेंशन योजना के तहत लाभ दिए जाने हेतु आदेश दे।






Be First to Comment