Press "Enter" to skip to content

समर्पण निधि को लेकर बैठक कल, ऊर्जा मंत्री तोमर व प्रदेश उपाध्यक्ष जिराती आएंगे / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व अनुसार समर्पण निधि वर्ष 2022 के संबंध में संगठन की जिला स्तरीय बैठक 27 फरवरी रविवार को होटल पीएस में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडातिया ने बताया कि बैठक में भजापा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, समर्पण निधि के प्रदेश से जिला प्रभारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, संगठन जिला प्रभारी उमेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष राजू बाथम जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

भाजपा जिला महामंत्री प्रमेंद्र सोनू बिरथरे, गगन खटीक व पृथ्वीराज जादौन ने बताया कि बैठक में जिले में निवासरत मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक, सांसद, निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण, भाजपा जिला पदाधिकारी गण सभी 23 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, समर्पण निधि संग्रह की जिला टोली एवं पांचो विधानसभाओं की विधानसभा टोली के सम्मानीय सदस्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष,सभी मंडल प्रभारी, पूर्व जिला पंचायत/जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका/नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण नगर में निवासरत सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!