शिवपुरी। नरवर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने तैयारियां जोर—शोर से शुरू कर दी है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने सभी 15 वार्डों से अपने—अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं भाजपा ने चुनाव की रणनीति व प्रचार—प्रसार के लिए सभी वार्डों में कार्यालयों का उद्घाटन किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी जीतू जिराती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम नरवर पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं ने जोर—शोर से स्वागत किया। इसके बाद सभी वार्डों में पहुंचकर चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं नरवर चुनाव प्रभारी देवेंद्र जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, जिला मंत्री एवं नरवर मंडल प्रभार मनीष अग्रवाल, जिला मंत्री कैलाश कुशवाहा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सतनवाड़ा नरवर जसपाल सिंह वेस, नरवर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल सिंह गुर्जर, नरवर अंत्योदय समिति के अध्यक्ष शगीर खांन, संदीप महेश्वरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज माहेश्वरी, किशोर राठौर, धर्मेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र जाटव, राम लखन कुशवाह, कमलेश रावत, पवन चौबे, रमाशंकर झा, जगदीश शिवहरे, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नरवर नगरीय चुनाव : सभी वार्डों में भाजपा के चुनाव कार्यालयों का हुआ शुभारंभ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment