Press "Enter" to skip to content

मुड़खेड़ा टोल के पास कार सवार ने मारी बालक को टक्कर, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी।  सुभाषपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम महुआ खेड़ा में रहने वाले एक 1५ वर्षीय बालक को कार्य टक्कर मार दी। यह बता दे कि आज से 2 हफ्ते पहले बालक अपने मामा के यहां रहने आया था लेकिन आज यह भीषण हादसा हो गया घटना में घायल बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार अनिकेत पुत्र अनिल आदिवासी 15 साल बीते 2 हफ्ते पहले अपने मामा के यहां महुआ खेड़ा में रहने आया हुआ था। आज वह सड़क पार कर रहा था वैसे ही सामने से तेज रफ्तार कार के चालक ने बालक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक जमीन पर गिर बैठा और गंभीर चोट के कारण वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर चालक को पकड़ लिया। वहीं घायल बालक की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!