Press "Enter" to skip to content

साहब….! बहन को पति व उसकी रखैल ने मार डाला पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब मेरी बहन को उसके पति बा उसकी रखैल मार डाला मामले में पुलिस कुछ भी कार्यवाही नहीं कर रही है मेरी सुनवाई करें। अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी रामनगर बधाई थाना करैरा तहसील नरवर ने एसपी को दी एक आवेदन के माध्यम से कहीं

अखिलेश नेम बताया कि उसकी बहन रश्मि की शादी सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन भितरवार जिला ग्वालियर के साथ 11 मई 2005 को हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो बहन को ठीक-ठाक रखा लेकिन उसके बाद पति राम कुमार द्वारा आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। रुपयों की मांग की जाती थी मारपीट कर तरह-तरह की प्रताड़ना दी जाती थी। यह बात रश्मि ने मुझे बताई तो मैंने रश्मि की ससुराल वालों व उसके पति को जाकर कई बार समझाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बहन के पति ने एक महिला जिसका नाम सीमा है और वहां जो 3 गांव की रहने वाली है उसको अपने पास रख लिया है और उक्त महिला से उसके अवैध संबंध हैं। जब मैंने कहा पत्नी के होते किसी दूसरी महिला को घर में रखा जाना गलत है जिस पर बहन के पति ने कहा कि तुम अपनी बहन को यहां से ले जाओ नहीं तो किसी दिन जान से खत्म कर देंगे यही बात मौके पर मौजूद महिला सीमा ने भी कहीं बहन को जान का खतरा होने के कारण भाव से अपने घर ले आया। इसके बाद 10 दिन गुजर गए अगले दिन रामकुमार घर आया और मेरी बहन व बच्चों को अपने साथ ले गया मैंने रामकुमार से कहा कि भविष्य में यदि कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार वही होगा। 1 फरवरी 2022 को रात 12:00 बजे के करीब राम कुमार का मेरे पास फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन बहुत बीमार है और वह मरने वाली है इसलिए आप घर आ जाओ घर पर कोई ना होने के कारण सुबह जब हम अपनी बहन के घर पर पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ी हुई है घटना पर आई पुलिस वालों को राम कुमार ने बताया कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है जोकि बिल्कुल झूठ है मेरी बहन को रामकुमार व उसके परिवार वालों द्वारा मारा गया है इसलिए मामले में कार्रवाई कर उसे उचित न्याय दिलाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!