शिवपुरी। म.प्र.महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अमिता चपरा एक दिवसीय प्रवास के दौरान 27 फरवरी को जिले की तहसील करैरा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती चपरा 27 फरवरी को दतिया से प्रस्थान कर जिले की करैरा तहसील में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके उपरांत प्रातः 10.55 बजे रामराजा गार्डन करैरा में मुख्य अतिथि के रूप में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। सांय 6 बजे करैरा से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।
महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष चपरा 27 को करैरा में / Shivpuri News




