Press "Enter" to skip to content

एनपुरा आश्रम के पास दो बाइकों में हुई आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में 5  घायल / Shivpuri News

खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पोहरी मोहना रोड़ एनपुरा आश्रम के पास से है जहां शुक्रवार की शाम दो बाईकों में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाईकों पर सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त

जानकारी के अनुसार संतोष ओझा,लता ओझा,और 6 वर्षीय बालिका मोनिका ओझा एक बाइक से सवार होकर जा रहे थे तभी एनपुरा आश्रम के पास सामने से आ रहीकल्याण और मुकेश जाटव निवासी भिलौड़ी की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!