कुएं में गिरा सियार, पशु रक्षक संघ ने बचाया / Shivpuri News

शिवपुरी। बीती दोपहर लगभग 3 बजे पशु रक्षक संघ शिवपुरी को एक सूचना मिली कि एक सियार ग्राम बीलारा जनपद शिवपुरी क्षेत्र में एक खेत के कुएं में लगभग दो दिन से गिरा हुआ है। गांव वालों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन गांव वालों के प्रयास सफल नहीं हो सके। इस सूचना पर पशु रक्षक संघ ने माधव नेशनल पार्क की टीम और कूनो रेस्क्यू टीम को बुलाया और लगभग 3 से 4 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन में कुएं में फंसे सियार को कुएं से बाहर निकालने में सफलता हासिल हुई। ग्रामवासियों ने कुएं में फंसे सियार को निकालने वाली वन विभाग और कूनो रेस्क्यू टीम के साथ पशु रक्षक संघ के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।