शिवपुरी। एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर पहुंचे दिनेश पुत्र हरिबाबू राठौर निवासी मनियर ने बताया कि वह आटो चलाकर अपना जीवन यापन करता है। 18 फरवरी को शाम 7 बजे वह रिश्तेदार की शादी में नक्षत्र गार्डन ग्वालियर वायपास शिवपुरी में गया हुआ था। वहां पर मौजूद गार्ड ने आटो अन्य जगह पर रखने को कहा। जिस पर आटो अन्य जगह पर रखकर शादी में शामिल होने चला गया। जब लौटकर आया तो देखा कि उसके आटो से रजिस्ट्रेशन, फिटनिस, बीमा, परमिट, प्रदूषण कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, गाड़ी की स्टैपनी, जैक, चाबी—पाने, ड्रेस व 800 रूपए नकदी चोरी हो गए। घटना के बारे में आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद दिनेश एसपी आफिस पहुंचा और मामले में आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
शादी में गए आटो चालक के आटो से चुराए लाइसेंस, चाबी—पाने व नकदी / Shivpuri News




