Press "Enter" to skip to content

अंतरजिला विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव में शिवपुरी के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा / Shivpuri News

 

शिवपुरी। युवा उत्सव प्रभारी डॉ.पल्लवी शर्मा गोयल ने बताया कि अंतरजिला विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के छात्र छात्राओं ने ग्वालियर में आयोजित हुई। विभिन्न विधाओं में प्रथम दितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया किया। जिन्हें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र जाटव के द्वारा मेडल ओर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। पूर्व में नेशनल जा चुकी महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्रा कु. शिवानी राठौर के निर्देशन में समूह नृत्य, एकांकी एवं समूह गायन तैयार कराए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने क्रमशः शिवांगी तोमर ने सुगम गायन ने प्रथम,   समूह नृत्य में खुशी राठौर, सौम्या भार्गव, रिया खत्री, तान्या श्रीवास्तव, वर्षा शाक्य, जूली रजक, वर्षा बघेल ने दूसरा स्थान, समूह गायन में शिवानी शर्मा, सौम्या भार्गव, हषिता मिश्रा, तान्या शिवहरे, शिवांगी तोमर, ईशिता राय, ने दूसरा स्‍थान, एवं एकांकी में हारिस खान, अमन राठौर, शशि कुशवाह, अयाज खान, मगन राय, दिलशाद, सौम्या भार्गव, तान्या श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!