शिवपुरी। नगर पालिका सीएमओ ने बीते रोज कुछ छोटे कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की और उनके निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। बात बहुत अच्छी हैे और ऐसी कार्रवाई भी होना चाहिए। लेकिन सीएमओ साहब…! ये तो छोटे कॉलोनाइजर है बड़े कॉलोनाइजरों पर भी अपनी नजर डाल लो इनका नंबर कब आएगा। पिछली बार जिन कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई हुई थी वह सिर्फ नोटिस तक सीमित रह गई। सूत्रों से पता चला है कि पूरा खेल सेटलमेंट हो गया और ये बड़े कॉलोनाइजर अब भी धड़ाधड़ निर्माण कार्य कर रहे हैं। इन कॉलोनाइजरों में के पास पूरी दमखम है जिस कारण कोई कार्रवाई होती भी है तो वो सिर्फ कागजों व अखबारों की कटिंग बनकर रह जाती है।
हम बता दें कि अवैध कॉलोनियों को लेकर पहली बार नगर पालिका शिवपुरी द्वारा कॉलोनाइजर के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर की चार अवैध कॉलोनियों को लेकर छह कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी ने बुधवार की देर शाम नपा एई सतीश निगम को आदेश की कॉपी के साथ सिटी कोतवाली थाने भेजा। अवैध कॉलोनियों को लेकर नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 (ग) के तहत कार्रवाई कराई गई है।
एई निगम ने रोहित सोनी पुत्र संतोष सोनी निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी शिवपुरी, नीतेश गोयल पुत्र शिवशंकर गोयल निवासी सदर बाजार शिवपुरी, राम भरोसी पुत्र लालाराम वर्मा व दिलीप वर्मा पुत्र राम भरोसी वर्मा निवासी श्रीराम कॉलोनी और महेंद्र व इंद्रपाल पुत्र राजकुमार पाल निवासी राघवेंद्र नगर शिवपुरी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। चार अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कराए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment