Press "Enter" to skip to content

बिजली बिल की वसूली के लिए गए जेई का ग्रामीणों ने रोका रास्ता, बोले-कनेक्‍शन जोड़ों नहीं तो घर भूल जाओ / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना अंतर्गत ग्राम गढ़ीबरौद में ग्रामीणों ने एक राय होकर विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों को ही घेर लिया। बोले जब तक हमारा कनेक्शन जोड़ोगे नहीं तब तक यहां से नहीं जा पाओगे। इसके बाद जैसे तैसे करके बिजली विभाग के कर्मचारी वहां से अपनी जान बचाकर भागकर ग्रामीणों के खिलाफ थाने में शिकायत की है।

आपको बता दें कि बिजली कंपनी के कर्मचारी बिजली बिल वसूली के लिए गढ़ीबरौद गए हुए थे। बिजली बिल की राशि की वसूली नहीं होने पर कर्मचारियों ने कनेक्शन ही कटवा दिया। जिस पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर उनका रास्ता ही रोक लिया। ग्रामीणों ने विद्युतकर्मियों को धमकी दी कि अगर कनेक्शन नहीं जोड़े तो यहां से बच कर नहीं जा पाओगे। विद्युत कर्मचारी किसी तरह वहां से बच कर आए और पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि गढ़ीबरौद के पांच कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं पर करीब तीन लाख रुपए का बिल बकाया था। जेई आलोक सेन अपने अमले के साथ ग्रामीणों के पास बिल की वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने बिल का भुगतान नहीं किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!