पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सरजापुर में एक नवजात बच्चे को उसकी मां फेंक कर चली गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार सरजापुर गांव में जंगल तरफ पत्थरों के बीच एक नवजात बच्चे की रोने की आवाज वहां से निकल रहे लोगों को सुनाई थी। जिस पर लोगों ने डायल 100 को फोन लगाकर सूचना दी। सूचना मिलने पर पोहरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112/100 मौके पर पहुंची यहां से नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल पोहरी में भर्ती कराया गया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया यहां उसका उपचार किया जा रहा है।




