Press "Enter" to skip to content

मदिरा दुकानों के समूहों का निष्पादन संबंधी बैठक आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। मदिरा की फुटकर बिक्री की कंपोजिट दुकानों के एकल समूहों का निष्पादन वर्ष 2022-23 के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल और जिला आबकारी अधिकारी बीरेंद्र धाकड़ ने आबकारी नीति के संबंध में जानकारी दी।

बैठक में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक तथा पूर्व वर्ष के आबकारी ठेकेदार व वर्तमान आबकारी ठेकेदार तथा इच्छुक टेण्डरदाता भरत अग्रवाल (नरियल वाले),  राजकुमार रघुवंशी, विष्णु गोयल,  रमेश खंडेलवाल,  नरेन्द्र सिंघल,  राजेन्द्र जैन,  राजेन्द्र गुप्ता,  रविन्द्र शिवहरे,  लालजी शिवहरे,  दुर्गेश जादौन,  गौरव बंसल,   अजय कुमार राय,  शिवकुमार सिंह,  धर्मेन्द्र धाकड़,  नरोत्तम कुमार,  अमित शिवहरे,  रविन्द्र सिंह यादव,  प्रदीप धाकड़,  अंकित पुंडीर,  कपिल,   अविनाश धनावा,  कामेश शिवहरे सहित कुल 60 से अधिक संभावित टेण्डरदाता उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2022-23 ठेका निष्पादन के बारे में वर्ष 2019-20 में प्रचलित छोटे-छोटे समूहों में निष्पादन नवीन आबकारी नीति के अनुसार पुर्नगठित समूहों, कम्पोजिट शॉप, री-लोकेशन, टेट्रा पैक, ई-आबकारी, डिजिटल पी.ओ.एस. मशीन, मदिरा उठाव, धरोहर राशि, प्रतिभूति राशि, वार्षिक लायसेंस फीस, सेल पेपर आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला आबकारी अधिकारी ने हेल्पलाइन हेतु जिला आबकारी अधिकारी मोबाइल नंबर 9993977907,  राकेश सिंह राणा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मोबाइल नं 9425136067 तथा महेश सिंह गौड़, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मोबाइल नं 9340590515 एवं बेवसाईट www.mptenders.gov.in  की जानकारी दी। जहां से संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक में उपस्थित वर्तमान, पूर्ववर्ती एवं इच्छुक ठेकेदारों द्वारा निष्पादन के सफल क्रियान्वयन का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा टेंडर निष्पादन की तिथि जो पूर्व में 24 फरवरी रखी गई थी बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!