Press "Enter" to skip to content

सिंधिया के CM बनने की भविष्यवाणी: गजरथ महोत्सव में पहुंचे थे ज्योतिरादित्य, जैन मुनि बोले- हो सकता है कुछ दिन में आप इन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखें / Shivpuri News

ग्वालियर में जैन संत मुनि विजयेश सागर महाराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के जल्द ही MP का मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की है। यह वाकया मंगलवार को तब हुआ, जब सिंधिया ग्वालियर में चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में जैन संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर से आशीर्वाद लिया। इसी दौरान मुनि विजयेश सागर ने कहा कि यहां चर्चा होती है कि हो सकता है कुछ दिन बाद सिंधिया जी को आप मुख्यमंत्री के रूप में देखें। उनके यह बात बोलते ही वहां सिंधिया समर्थकों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए।

मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर प्रवास पर थे। यहां उन्होंने कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कुछ नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी किया। मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल रूप से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान व अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल रहे। दोपहर में कार्यक्रम के बाद सिंधिया फूलबाग पर चल रहे पंचकल्याण गजरथ महोत्सव में भी पहुंचे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!