नरवर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने शिवपुरी जिले की नरवर नगर परिषद के चुनाव में वार्ड 6 से राधा पत्नि अरविन्द जैन को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि वार्ड 6 से कमलेश मनोज पाराशर एवं राधा अरविन्द जैन ने आवेदन देकर पार्टी से टिकिट मांगा था जिस पर जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देश पर दोनो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरकर रिटर्निंग ऑफिसर को जमा करवा दिया बाद में अन्तिम दिन 21 फरवरी को कांग्रेस ने कमलेश मनोज पाराशर के नाम मेन्डेट जारी कर रिटर्निंग ऑफिसर को सौंप दिया लेकिन सत्तादल के नेताओं ने इनके परिवार पर दबाव डालकर अन्तिम समय निकलने के बाद भी इसका फॉर्म बिड्रॉल करवा दिया और समय निकलने के कारण बाद में राधा अरविन्द जैन को जारी किया गया मेन्डेट स्वीकार नहीं हुआ तब कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने राधा पत्नि अरविन्द जैन को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि षणयंत्र के कारण राधा जैन को चुनाव चिन्ह पंजा नहीं मिल सका लेकिन इनका जो भी चुनाव चिन्ह हो कांग्रेस पार्टी का इन्हें पूरा समर्थन करेगी ।
कांग्रेस ने किया राधा अरविन्द जैन को वार्ड 6 से पार्षद प्रत्याशी घोषित / Shivpuri News




