Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया करैरा और पिछोर क्षेत्र का भ्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल गत दिवस करेरा और पिछोर क्षेत्र में भ्रमण के लिए पहुंचे। उन्होंने सिरसौद चौराहे पर परिवहन और खनिज विभाग द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अधिकारियों के साथ करैरा में आजीविका मिशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण कैंप में पहुंचे। जहां महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही 1 मार्च से 5 मार्च तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान के बारे में जानकारी दी और घरों में विद्युत खपत में बचत लाने के लिए सभी को शपथ दिलाई।

अधिकारियों ने इसके बाद भौंती में मत्स्य पालन और सिंचाई के लिए निर्मित तालाब का निरीक्षण किया। भौंती में आंगनवाड़ी केंद्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिये। पिछोर के ग्राम जारई में आजीविका मिशन की गतिविधियों का जायजा लिया। यहां महिलाओं द्वारा संचालित मसाला यूनिट का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं को वायुदूत एप डाउनलोड करने व वृक्षारोपण करने, विद्युत बचत करने की शपथ दिलाई। उन्होंने समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी जिले में स्व सहायता समूह सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। किसी भी अभियान में समूह की महिलाओं का विशेष योगदान है। समूह की महिलाएं स्वयं भागीदारी करें व अपने घर परिवार व गांव में भी लोगों को जागरूक करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!