टोल प्लाजा कर्मचारी के खाते से उड़ गए 1 लाख / Shivpuri News

 

शिवपुरी। पूरण खेड़ी टोल प्लाजा पर पीसी के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख से ज्यादा की राशि निकाल ली। मामले को लेकर युवक जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंचा और राशि वापस जलाए जाने 420 ई करने वाली वक्त खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हरज्ञान पुत्र रघुवीर जाटव निवासी मानीपुरा कोलारस ने बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोलारस में खाता है 28 अक्टूबर 2021 को दोपहर के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक खाते से पहले ₹100 फिर 10000 इसके बाद 40000 49000 व ₹5000 कुल ₹104600 की राशि निकाल ली। रुपए निकाले जाने की जानकारी मुझे एसएमएस के माध्यम से मिली। रविवार होने के कारण बैंक में अवकाश था अगले दिन सोमवार को मेरे खाते पर रोक लगवा दी। मेरी किसी ने फर्जी तरीके से निकाली है और मुझे काफी आर्थिक क्षति हुई है। आवेदन के माध्यम से युवक ने राशि वापस बुलाए जाने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।